पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पुलिस झंडा प्रदान किया गया.

Team Drishti.

पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव और स्पेशल ब्रांच के अपर पुलिस महानिदेशक श्री एम एल मीणा ने पुलिस झंडा प्रदान किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिन शहीद जवानों को समर्पित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य की रक्षा के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि तथा सम्मान देकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. ज्ञात हो कि शहीद होने वाले जवानों की याद में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow