रांची प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : रांची प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल आज माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिला. पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने एवं पत्रकार पेंशन योजना में सुधार करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया गया. इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री को पत्रकारों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया एवं उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि लम्बे समय से मीडियाकर्मियों का प्रेस एक्रेडिएशन कार्ड नहीं बनाया गया है. इस सन्दर्भ में सीएम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग रखी. इसके साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार राज कुमार सिंह एवं साहीन अहमद के परिजनों को भी तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की गयी. हाल ही में मृतक वरिष्ठ पत्रकार रामानुजम जी के आश्रितों को मुआवजा प्रदान करने की भी मांग राजेश सिंह द्वारा की गई.

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि रांची प्रेस क्लब को भवन प्रदान किये तीन वर्ष हो चुके हैं. इसके बावजूद भी सुचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा भवन का हस्तांतरण रांची प्रेस क्लब के नाम पर नहीं किया गया है. बिजली बिल के बकाये के प्रति मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपा गया. बताया गया कि रांची प्रेस क्लब में जनवरी 2018 से कार्यकाल कि शुरुवात हुई. लेकिन बिजली का बिल का बकाया और पहले से जोड़ दिया गया है.

सभी मामलों को माननीय मुख्यमंत्री ने गौर से सुना एवं तत्काल इन मामलों पर दिशा निदेश जारी करने का आश्वाशन दिया. रांची प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सहसचिव जावेद अख्तर, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार सिंह एवं सुनील कुमार गुप्ता सीएम से मिलने पहुँचे थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow