महाशिवरात्रि को लेकर सज-धज कर तैयार बाबा नगरी देवघर, ड्रोन-लेजर शो का अद्भुत नजारा

महाशिवरात्रि को लेकर सज-धज कर तैयार बाबा नगरी देवघर, ड्रोन-लेजर शो का अद्भुत नजारा

Share
Link copied

महाशिवरात्रि को लेकर सज-धज कर तैयार बाबा नगरी देवघर, ड्रोन-लेजर शो का अद्भुत नजारा

देश भर में महाशिवरात्रि को लेकर भारी उत्साह है। सभी शिवालयों में शिव विवाह के आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। बाबा नगरी देवघर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से हो रहीं हैं। महाशिवरात्रि पर देवघर में पर्यटन विभाग भव्य शिव बारात की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। संपूर्ण मेला क्षेत्र रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सज गया है।

बाबा नगरी देवघर में हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस साल पहली बार यह आयोजन झारखंड पर्यटन विभाग की देखरेख में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिव बारात में लेजर शो और ड्रोन के माध्यम से विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर जोर शोर से तैयारियां करवाई जा रही हैं। इस बार शिव बारात की झांकी में श्रद्धालुओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जायेंगे। शिव बारात में कलाकारों द्वारा छउ नृत्य, फोक नृत्य से लेकर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

महाशिवरात्रि के दिन शाम 6 बजे बाबा भोलेनाथ की बारात केके स्टेडियम से निकलेगी। शिव बारात बजरंगी चौक, टावर चौक, आजाद चौक, भैरो बाजार, नरसिंह टॉकीज रोड, शिक्षा सभा, चांदनी चौक, बैद्यनाथ लेन होते हुए पूरब दरवाजा से मंदिर में प्रवेश करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow