जिला स्तरीय पर्यटन सवर्धन समिति का बैठक.

Share
Link copied

सिमडेगा शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : पर्यटक स्थलों का सौंदर्य करण व पर्यटकों आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए जिला संवर्धन पर्यटन प्रबंधक समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई. समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन सवर्धन समिति की बैठक का आयोजन हुआ. उपायुक्त ने सेफ्टी, सिक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए सभी चिन्हित पर्यटन स्थलों का विकास करने की बात कही. चिन्हित पर्यटक स्थल रामरेखा धाम, केलाघाघ, बाघचण्डी, छुरियाधाम, वनदुर्गा मंदिर, सतकोठा, भांवर पहाड़, बिरूगढ़, केतुंगाधाम एवं घुमरी के विकास से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गई.

सतकोठा जाने हेतु मिट्टी मोरम का पहुंच पथ, भांवर पहाड़ में अपरोच पथ निर्माण, हैलोजन लाईट निर्माण, बाघचण्डी में पेयजल एवं लाईट की व्यवस्था, केतुंगाधाम में अपरोच पहुंच पथ, पेयजल, शौचालय, शेड, हाई मास्क लाईट की व्यवस्था, वनदुर्गा मंदिर में धर्मशाला, सामुदायिक शौचालय, हाई मास्क लाईट, पेयजल एवं अपरोच पथ का निर्माण, छुरियाधाम में लाईट, पेयजल की व्यवस्था बहाल कराने पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्माण कराने की बात कही गई. वहीं रामरेखा धाम एवं केलाघाघ में हाई रिजुलेशन सीसीटी कैमरा, हाई मास्क लाईट का निर्माण कराने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि उक्त पर्यटक स्थल की समिति में प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ महिला समूह की अध्यक्ष, अनुसूचित समूह के सदस्यों के अलावे अन्य सदस्यों को कमिटी में शामिल किया जाए.

5 नवम्बर को समिति की सूची समर्पित करने का निर्देश दिया. इसके अलावे पर्यटन से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर समिति के माध्यम से चर्चा करते हुए पर्यटक स्थलों का विकास करने को लेकर निर्णय लिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि, नगर परिषद् अध्यक्ष के अलावे जिला स्तरीय पर्यटन सवर्धन समिति के सदस्य उपस्थित थें.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow