चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -किसके सर होगा ताज! कौन बनेगा बादशाह

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -किसके सर होगा ताज! कौन बनेगा बादशाह

Share
Link copied

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -किसके सर होगा ताज!
कौन बनेगा बादशाह…

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी किसके हिस्से आएगी इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले फाइनल को लेकर सबकी निगाहें लगी हुई है…मौजूदा हालात की बात करें तो दुबई की पिच और मौसम दोनों ही भारत को रास आ रहा है।

इसे भी पढ़ें
होली और ईद से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि, विधानसभा में हेमंत ने दिया भरोसा
इसे भी पढ़ें

होली और ईद से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि, विधानसभा में हेमंत ने दिया भरोसा

होली और ईद से पहले खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि, विधानसभा में हेमंत ने दिया भरोसा रांची :हेमंत सोरेन ने…

खेल गांव कैंपस में मॉर्निंग वॉक की सुविधा शुरू हो : BJP
इसे भी पढ़ें

खेल गांव कैंपस में मॉर्निंग वॉक की सुविधा शुरू हो : BJP

खेल गांव कैंपस में मॉर्निंग वॉक की सुविधा शुरू हो : BJP आम लोग का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है ।…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

_मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला विधायकगणों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई…

16 फरवरी से ही भारत की टीम यहां है और लगातार अच्छे प्रदर्शन कर रही है। टीम ने न केवल ग्रुप मैच में अपना जलवा बिखेरा है बल्कि सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त शिकस्त दे अपना लोहा मनवाया है।

जहां तक न्यूज़ीलैंड की बात है इस टूर्नामेंट में उसके अधिकांश मैच पाकिस्तान में हुए जहां उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा।यही नहीं वहां उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड रन भी बनाये।लेकिन दुबई में भारत के विरुद्ध उनका प्रदर्शन उस अनुरूप नहीं दिखा। फॉर्म में चल रहे रचिन रविन्द्र भी नहीं चल सके थे।

न्यूज़ीलैण्ड के केन विलियमसन भी मानते हैं कि भारत का एक ही स्थान पर खेलना उनके लिए चीजों को बेहतर समझने की तरह है।
बावजूद इसके फाइनल तो फाइनल है किसी को भी कम आंकना थोड़ी जल्दबाजी होगी।लेकिन जहां तक भारत की बात है धीमी पिच , फॉर्म में लौटे विराट, बेहतर फॉर्म पर चल रहे स्पिनर, तुरुप का इक्का अक्षर तो साइलेंट किलर हार्दिक पांड्या किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं।

भारत ने अभी तक दो बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। सन 2000 में इस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूज़ीलैंड से उसे परास्त होना पड़ा था। ऐसे में भारत के लिए यह फाइनल न्यूज़ीलैंड से मिली उस हार का बदला लेने का एक बेहतर मौका है। वहीं इस ट्रॉफी को सबसे अधिक तीन बार अपने नाम करने की चुनौती भी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow