चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चान्हो :थाना क्षेत्र के आनंदशीला स्थित आनंद मार्ग आश्रम में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद शुक्रवार को परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद संस्था की ओर से दो-तीन अन्य साधुओं को आश्रम में रहने के लिए भेजा गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 -किसके सर होगा ताज! कौन बनेगा बादशाह

बताया गया कि अपराधियों की गोलीबारी में मृत साधु मुकेश साह का पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को ही संस्था के लोगों ने रांची के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बुढ़मू के साड़म निवासी राजेंद्र यादव का शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। आनंद मार्ग आश्रम के लोगों ने बताया कि घटना में मृत साधु मुकेश साह बीच में आश्रम से ब्राजील चले गये थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

लौटने के बाद करीब चार महीने से चान्हो स्थित आनंदमार्ग आश्रम में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार साधु मुकेश साह के साथ गोलीबारी में मृत राजेंद्र यादव के पिता गणेश यादव पूर्व में आनंद आश्रम में काम करते थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now