JAP के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत JLKM के देवेंद्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि

JAP के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत JLKM के देवेंद्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि

JAP के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत JLKM के देवेंद्र नाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि
JAP  जे जवान जयप्रकाश महतो  की मौत सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में हो गयी । यह एक्सीडेंट जाम टोली मोड़ के पास  हुआ । जहां उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें आनन -फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
जयप्रकाश महतो (38 वर्ष), जो उरांवडीह राहे के निवासी थे, झारखंड पुलिस सशस्त्र बल के जमशेदपुर बटालियन 6 में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे। अपने सेवा काल में उन्होंने कई साहसिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त किया था। मंगलवार को रांची पुलिस केंद्र में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसमें झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव भेजा गया।
इस मौके पर JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जयप्रकाश महतो का निधन एक अपूरणीय क्षति है और उनके साहसिक कार्य प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now