भूपेश बघेल के घर सीबीआई की रेड, महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा है मामला

भूपेश बघेल के घर सीबीआई की रेड, महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा है मामला

Share
Link copied

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित घर पर सीबीआई की रेड हुई है। सीबीआई की चार टीमें अलग-अलग जगहों पर एक साथ पहुंची थीं। छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्यों को अंदर ही रोक दिया गया और जांच शुरू की गई।

आपको बता दें कि सीबीआई से पहले ईडी की टीम ने भी भूपेश बघेल के आवास पर छापेमारी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में पूर्व सीएम के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व सीएम के एक करीबी रहे एक कारोबारी के घर पर भी छापेमारी की है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप मामले में हुई है।

बता दें कि वर्तमान में सरकार ने CGPSC मामला, महादेव सट्टा एप और बिरनपुर हत्याकांड की जांच का जिम्मा CBI को दिया है। इन मामलों में सीबीआई की जांच लगातार जारी है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow