हजारीबाग : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज , फायरिंग , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

हजारीबाग : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज , फायरिंग , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

Share
Link copied
हजारीबाग : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज , फायरिंग , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
हजारीबाग में रामनवमी से पहले हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है। जाहिर है  होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी सोभा यात्रा की परंपरा है।  शहर के विभिन्न अखाड़ों से जुड़े लोग अपने-अपने शोभा यात्रा के साथ हजारीबाग के चौक-चौराहों से गुजर रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद चौक के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हजारीबाग : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज , फायरिंग , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
जानकारी के अनुसार, सांप्रदायिक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।
हजारीबाग : शोभा यात्रा के दौरान पथराव, लाठीचार्ज , फायरिंग , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
फिलहाल, घटनास्थल पर हजारीबाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है और दोनों समुदायों के लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है। तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow