अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Share
Link copied

बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद अब उनके दोस्त राजकुमार महतो को भी जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार महतो ने इस मामले को लेकर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

पुलिस को दिये गये आवेदन में इन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जमीन कारोबारी था मारा गया। अब राजकुमार महतो की बारी है। पुलिस ने दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। राजकुमार महतो महावीर मंडल सुकुरहुटू के अध्यक्ष है।

गौरतलब है कि 26 मार्च को कांके चौक के पास बीजेपी ग्रामीण के जिला महामंत्री अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कर्रवाई करते हुए एक शूटर रोहित वर्मा को भागने के दौरान पड़ा लिया था। दूसरे शूटर अमन सिंह की पुलिस को तलाश है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow