सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली के मारे जाने की खबर है। वहीं इस दौरान दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में हुई है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार , लोगो को लगाते थे लाखो का चूना

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है। वहीं बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 2 जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now