20201024 141139

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खो चुके हैं मानसिक संतुलन : अजय नाथ शाहदेव

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड में होनेवाले उपचुनाव में कांग्रेस झामुमो गठबंधन दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी। गठबंधन सरकार बनने से लेकर अब तक झारखंड के लिए काफी मुश्किल भरा दौर रहा है। बेहतर समन्वय के साथ कांग्रेस झामुमो गठबंधन सरकार के अल्प समय में ही राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों से आम जन काफी संतुष्ट हैं और वे बेरमो और दुमका दोनों ही जगह गठबंधन दलों के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

श्री शाहदेव ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा के नेताओं की बौखलाहट बता रही है कि जनता ने दोनों सीटों पर भाजपा को नकार दिया है। क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की रघुवर सरकार के खोखले वादे और विकास के झूठे दावे को आम जनता भली भांति जान चुकी है और इस बार जुमला और झांसा वाली पार्टी भाजपा की दाल नहीं गलने वाली है।

घोटाले वाली रघुवर सरकार की पोल अब एक एक कर खुल रही है। जिससे स्वयं रघुवर दास घबरा कर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और अपने राजनैतिक विरोधियों के लिए अत्यंत ही निम्न कोटि के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ऐसे भी अपने घटिया व्यवहार और असंसदीय भाषाओं के लिए प्रसिद्ध रहें हैं और हम उनसे राजनैतिक शुचिता की उम्मीद भी नहीं करते हैं। राजनीति में जनता सर्वोपरि है और चुनाव के मैदान में इन सबका बेहतर जवाब देगी।

श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा कहती है कि वह बिहार चुनाव जीतेगी तो कोरोनावायरस का वैक्सीन फ्री में देगी मतलब बाकी राज्यों की जनता से कोरोनावायरस के वैक्सीन के लिए मोदी जी मोटी रकम अपने पसंदीदा कंपनियों से वसूल कराएंगे। लाकडाउन के दौरान बिहार के प्रवासी मजदूरों ने जो असहनीय दुख सहा है उसका जवाब इस बार के चुनाव में भाजपा जदयू गठबंधन को करारी हार के रूप में मिलेगा।

श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा सिर्फ अंबानी और अडानी के हित में काम करती है तभी उसने कृषि बिल जैसा काला कानून लाया है जिससे किसानों का अस्तित्व खत्म कर हर वर्ष मोटी रकम मोदी जी के परम मित्रों के जेबों में जाएगा। भाजपा के गुप्त एजेंडा के राज अब धीरे धीरे लोग समझने लगे हैं और अब इस बार के चुनाव परिणामों में हार के तौर पर भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा।

Share via
Share via