सीएम हेमंत सोरेन देंगे अधिवक्ताओं को तोहफा, स्वास्थ्य बीमा योजना का करेंगे शुभारंभ

सीएम हेमंत सोरेन देंगे अधिवक्ताओं को तोहफा, स्वास्थ्य बीमा योजना का करेंगे शुभारंभ

Share
Link copied

आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में पूर्वाह्न 11:30 बजे अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मिली जानकारी के अनुसार गंभीर बीमारियों के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा, और अतिरिक्त खर्च कॉर्पस फंड से वहन किया जाएगा। यह योजना अधिवक्ताओं के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow