अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी की मौत

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी की मौत

Share
Link copied

गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (फ्लाइट AI171) टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था। इस हादसे में 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से कम से कम 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी भी शामिल हैं। पुष्टि हुई है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी इस विमान में सवार थे। वह अपनी बेटी और पत्नी अंजलि रुपानी से मिलने लंदन जा रहे थे।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) के अनुसार, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद पायलट ने मे डे कॉल जारी किया था, जिसके बाद विमान मेघानी नगर के पास एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिसके कारण भारी धुआं उठता देखा गया। भारी ईंधन लोड के कारण आग ने बचाव कार्यों को और जटिल कर दिया।

एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज 12 जून 2025 को एक हादसे का शिकार हो गई।” विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई यात्री सवार थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow