मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जगन्नाथपुर मंदिर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का मिला निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, धुर्वा, रांची के प्रथम सेवक-सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 27 जून को जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर न्यास समिति के सेवक-सहयोगी अमरदीप कौशल और हरिदास चौधरी भी मौजूद थे। रथ यात्रा महोत्सव धुर्वा क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। मुख्यमंत्री के शामिल होने से इस उत्सव की गरिमा और बढ़ने की उम्मीद है।



















