IMG 20201029 WA0072

जिले में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, रखें विशेष ध्यान.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट सप्लाई टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त द्वारा आपूर्ति विभाग के माध्यम से चल रहे विभिन्न योजनाओं, खाद्यान्न वितरण एवं आवंटित को लेकर किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया।

इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा पीटीजी डाकिया योजना के तहत खाद्यान्न वितरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि ऑफलाइन के जगह ऑनलाइन के माध्यम से अनाज देना सुनिश्चित करें। साथ हीं वैसे लोग जिनको अब तक योजना से आच्छादित नहीं किया गया है और योजना की पात्रता रखते हैं तो उन्हें योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा जिले में अनाजों के भंडारण हेतु गोदामों के अद्यतन स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि गोदामों में अनाजों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान रखते हुए खाद्य का उठाव ससमय सुनिश्चित करें, ताकि जिले के गोदामों में तय समय से अनाज पहुंचाया जा सके। साथ हीं उन्होंने एफसीआई के प्रतिनिधियों को निदेशित किया कि अनाज की ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य है। ऐसे में जल्द से जल्द ऐसे वाहनों में जीपीएस लगाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें, ताकि वाहनों के रूट की जानकारी जिलास्तर व राज्यस्तर पर ली जा सके। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने देवीपुर गोदाम के मरम्मतिकरण हेतु विभाग को पत्राचार करने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ’’झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना’’ के अन्तर्गत जिले के अन्तर्गत 67,846 सुपात्र लाभुकों के चयनोपरांत प्रति लाभुक प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध कराया जाना है। ऐसे में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया है कि एक बार पुनः जिला, प्रखण्ड व पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाय। साथ हीं अपने अधिनस्थ कर्मियों/जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक स्तर से प्रचार-प्रसार करते हुए प्रखंड/नगर पर्षद/नगर निगम मुख्यालय दिवस के दिन पंचायत/वार्ड/प्रखंड स्तर पर विशेष कैम्प का आयोजन करते हुए लाभुकों से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाय।

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री उमाशंकर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशाल दीप खलखो, जिला कल्याण पदाधिकारी मीनाक्षी भगत, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एफसीआई के प्रतिनिधि, बाजार समिति के सचिव, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, जेएसएफसी के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via