रांची रेलवे स्टेशन से 170 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू के लिए रवाना

रांची रेलवे स्टेशन से 170 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू के लिए रवाना

Share
Link copied

रांची रेलवे स्टेशन से आज 170 अमरनाथ यात्रियों का जत्था जम्मू के लिए रवाना हुआ। इस पवित्र यात्रा का आयोजन समाजसेवी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। यात्रियों को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने अंग वस्त्र उड़ाकर और तिलक लगाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना की।

यात्रियों का यह जत्था जम्मू से पहलगाम, फिर चंदनवाड़ी होते हुए पैदल यात्रा के माध्यम से अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करेगा। इसके बाद वे श्रीनगर में खीर भवानी मंदिर, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, और वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। रांची लौटने के बाद श्रद्धालु देवघर में बाबा बैद्यनाथ और मां तारापीठ के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु झारखंड की खुशहाली, जनता के सुख-समृद्धि और अच्छी खेती के लिए बाबा अमरनाथ से आशीर्वाद मांगेंगे।

यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल श्रद्धालुओं में मनोज जायसवाल, विजय चौधरी, अजित मालाकार, आकाशवीर अगनु लोहरा, मनीष सोनी, नवनीत मदमक, आभा कुमारी अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, सुमित्रा देवी, अजय कुमार महतो, अमित पंकज, अंशिका जायसवाल, विश्वजीत कुमार, राजेश कुजूर, हनी कुमार, संजू साहू, नितेश बढ़ाई, रूपा गोप, आनंद कुमार सोनी, और शक्ति कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow