उपायुक्त के गुरूवारी जनता दरबार में कई फरियादी पहुंचे.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव की अध्यक्षता गुरूवारी जनता दरबार का आयोजन हुआ। मनीष स्वंय सहायता समूह कुल्लूकेरा के द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने और कार्ड धारियों द्वारा विरोध करने में हाथापाई और गाली-गलोज करने से संबंधित आवेदन उपायुक्त को प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी को स्वंय मामले की स्थलीय जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सरलोगां निवासी विक्रम कुमार सिंह ने वर्षा के कारण गिरे मिट्टी के घर का मुआवजा राशि एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने से संबंधित उपायुक्त को आवेदन सौंपा। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को मामले की जांच कर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। साथ हीं नियमानुसार सही पाये जाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने को कहा। इसके अलावे नया राशन डीलर लेने, मुखिया की वित्तीय प्रभार देने, जमीन के मामले, अवैध निर्माण से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्रवाई प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow