झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र.
Dumka, Shaurabh Sinha.
दुमका : झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने अपने खिजुरिया स्थित आवास में दुमका उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि युवा बसंत सोरेन इस उप चुनाव में रेकॉर्ड मतों से जीत रहे है। दुमका विधानसभा क्षेत्र के मतदाता जागरूक है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ मजबूत करने के लिए बसंत सोरेन को अपना आशीर्वाद देंगे। युवा मुख्यमंत्री खुद चुनाव का कमान संभाले हुए हैं, जीत निश्चित है।
मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह भी मौजूद थे मौके पर सिंह ने कहा कि माटी की पार्टी झामुमो के कार्यकर्ता उत्साह के साथ जीत के लिए ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं। जीत सुनिश्चित है।

















