ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवा हुए शामिल।

ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवा हुए शामिल।

Share
Link copied

ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवा हुए शामिल।

ओरमांझी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवा हुए शामिल।
AJSU party’s meeting in Ormanjhi, hundreds of youth participated.

रीता कुमारी

रांची:ओरमांझी में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान दो उप मुखिया और कई ग्राम प्रधानों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी का दामन थामा।

सुदेश महतो ने कहा कि राज्य का भविष्य युवाओं के नेतृत्व से ही संभव है। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो ने आंदोलन को दिल्ली और पटना में बेच दिया, जबकि आजसू ने समझौताविहीन आंदोलन के जरिए अलग झारखंड राज्य का निर्माण कराया।

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बीडीओ-दारोगा गरीबों की नहीं सुनते, इस व्यवस्था को बदलना जरूरी है।” सुदेश महतो ने यह भी आरोप लगाया कि शहीदों की जन्मस्थली को आदर्श ग्राम बनाने की योजना मौजूदा सरकार में अधर में लटकी हुई है।

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू की विचारधारा ही झारखंड को शहीदों के सपनों के अनुरूप बना सकती है और भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने में सक्षम है।

मिलन समारोह में गगरी पंचायत के उप मुखिया तीर्थ मोहन उरांव, चढ़ूं पंचायत के उप मुखिया प्रीतम महतो, पूर्व मुखिया प्रत्याशी भीम मुंडा, राज साहू, विशाल मुंडा, शशि महतो, धर्मवीर मुंडा, विवेक नायक, राहुल बैठा, विवेक कुमार समेत सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर महतो ने किया। इस मौके पर दीपक महतो, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, हकीम अंसारी, बैजनाथ महतो, रामधन बेदिया, प्रकाश चौधरी, रामनंदन महतो, संजय तिर्की, लालू महतो, सुमित महतो, अभिमन्यु सिंह और संजय महतो भी मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow