20250703 121025

26वां वीर शहीद थॉमस सोरेग स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: आयोजन समिति का गठन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परम वीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में 26वें वीर शहीद थॉमस सोरेग स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला के खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रधान संरक्षक सांसद खूंटी, कालीचरण मुंडा, मुख्य संरक्षक विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंगाड़ी, संरक्षक उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, डेविड तिर्की (कांग्रेस जिला अध्यक्ष), पतरस एक्का, विशाल तिर्की, ईशीदोर केरकेट्टा, मतीयश कुल्लू, मोहम्मद ग्यास को बनाया गया है।

सिमडेगा में 26वें वीर शहीद थॉमस सोरेग स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष अमित डुंगडुंग, सचिव।मोनु बड़ाइक, उपाध्यक्ष अजीत नवरंगी, रिंकू अग्रवाल, प्रताप बाड़ा, कमल शर्मा, पप्पू मिंज, मोहम्मद समीउल्ला, मोहम्मद समसुल अंसारी, विकास बेसरा, अहमद अली, संजय हेरेंज हैं। वहीं कोषाध्यक्ष कुलदीप किंडो, मंच संचालन श्याम सुंदर मिश्रा, उप सचिव विकास साहू, मीडिया प्रभारी राजेश बड़ाइक, सुबास महतो, खेल प्रभारी कंचन कबीर, वारिस रज्जा, एडवर्ड कमांडो, डैनियल मिंज, विक्की कुमार, निशित टोप्पो, मुख्तार खलीफा, यासीन शेख को बनाया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित डुंगडुंग ने बताया कि टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन 25 जुलाई को होगा। इसमें झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार की प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। आयोजक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार प्रथम पुरस्कार 2,00,000 रुपये और विजेता ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 1,50,000 रुपये और उपविजेता ट्रॉफी, साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 2,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक टीमें मोनु बड़ाइक (सचिव) 8709854747, राजेश कुमार सिंह (आयोजक)।9931892640, कुलदीप किंडो (कोषाध्यक्ष) 7004457154 नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।

आयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट वीर शहीद थॉमस सोरेग की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य खेल के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। सभी खेल प्रेमियों से अपील है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। यह टूर्नामेंट न केवल खेल का उत्सव होगा, बल्कि वीर शहीद थॉमस सोरेग के बलिदान को सम्मान देने का एक मंच भी होगा।

Share via
Share via