झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, कैबिनेट ने लगाई मुहर,5 कार्यदिवस का होगा मानसून सत्र।
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, कैबिनेट ने लगाई मुहर,5 कार्यदिवस का होगा मानसून सत्र।

रांची :झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अब तय हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने इस सत्र को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले के मुताबिक, मानसून सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 7 अगस्त 2025 तक चलेगा….
इस दौरान कुल पांच दिन कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं, जिनमें विभिन्न अहम विधायी और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि सत्र में सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ विपक्ष के सवालों का सामना भी सरकार को करना पड़ेगा…..
झारखंड विधानसभा सचिवालय जल्द ही सत्र की कार्यसूची जारी करेगा। राजनीतिक गलियारों में इस सत्र को काफी अहम माना जा रहा है, खासकर आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए।

















