20250713 203837

सिमडेगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के समिति का हुआ विस्तार

सिमडेगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के समिति का हुआ विस्तार
पहली बैठक में साप्ताहिक बंदी पर लिया गया निर्णय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिले के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक रविवार को मोतीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति विस्तार, मनोनीत सदस्यों का चुनाव, साप्ताहिक बंदी सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में चार सदस्यों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।

जिनमें सत्यनारायण प्रसाद, अनिल मंझरिया, सौरभ बंसल और शहजादा प्रिंस शामिल हैं। बैठक में समिति का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें मोतीलाल अग्रवाल को चेंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावे विस्तारित समिति में अभय विश्वकर्मा,मिथिलेश प्रसाद, मुकेश गोयल एवं उमेश प्रसाद को उपाध्यक्ष, दीपक रिंकू को सचिव, लखन गुप्ता, सुधीर जैन एवं अमित जैन को उप सचिव, सुभाष चौधरी पप्पू को कोषाध्यक्ष, प्रभात कुलुकेरिया को सह कोषाध्यक्ष, राजेश केसरी, मुकेश गिरी पिंटू और आलोक सिंह को मार्केट कांप्लेक्स प्रभारी, शहजादा प्रिंस, दीपक रिंकू और आलोक सिंह को पीआरओ बनाया गया।

इसके अलावा ओमप्रकाश साहू, संजय अग्रवाल, अशोक जायसवाल, कैलाश अग्रवाल, नवीन सिंह, योगेंद्र रोहिल्ला, अमित केशरी, सत्यनारायण प्रसाद, अनिल माझरिया और सौरभ बंसल को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए पदधारियों का शपथ ग्रहण सह व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन आनंद भवन में किया जाएगा।

जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों और जिले के आला अधिकारियों को आमंत्रण किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में रांची से झारखंड फेडरेशन ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में व्यापार के विभिन्न ट्रेड के लिए भी प्रभारियों का चयन करते हुए समिति गठन करने का निर्णय लिया गया।

जो अपने अपने क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों के हित के लिए कार्य करेंगे। इसके अलावे जिले के सभी प्रखंडो में भी बैठक कर समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गणेश साड़ी सेंटर को चैम्बर ऑफ कॉमर्स का अस्थायी कार्यालय बनाते हुए प्रभात कुलूकेरिया को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई।

प्रत्येक मंगलवार को होगी साप्ताहिक बंदी
चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक में साप्ताहिक बंदी पर भी चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों से मिले सलाह के बाद प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया गया। साप्ताहिक बंदी 22 जुलाई से प्रभावी होगी। जिला मुख्यालय के सभी व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

नरेश शर्मा नरेशी

Share via
Share via