झारखंड विधानसभा: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
झारखंड विधानसभा में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) झारखंड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 68वें सीपीए सम्मेलन, जो 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस में होगा, के लिए झारखंड विधानसभा से प्रतिनिधिमंडल के चयन पर विचार-विमर्श किया गया।
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, जो सीपीए झारखंड शाखा के सभापति भी हैं, ने सम्मेलन के महत्व और झारखंड के प्रतिनिधियों की भागीदारी पर चर्चा की। बैठक में माननीय सदस्य नवीन जयसवाल, दशरथ गगराई, नीरा यादव, अनन्त प्रताप देव और प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा सह सचिव, सीपीए झारखंड शाखा, माणिकलाल हेम्बम उपस्थित रहे।
बैठक में बारबाडोस सम्मेलन के लिए प्रतिनिधिमंडल के चयन और अन्य तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई, ताकि झारखंड विधानसभा का प्रतिनिधित्व प्रभावी ढंग से हो सके।


















