20250729 191734

सड़क दुर्घटना में घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त, मृतकों के परिजनों को एक लाख और घायलों को 20 हजार रुपये की सहायता

देवघर : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आज सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुए बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं और उनके परिजनों से सदर अस्पताल और एम्स में मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया ताकि सभी घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस हादसे में चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है, जबकि 24 श्रद्धालु घायल हैं। इनमें से 08 का इलाज एम्स में चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और बाबा मंदिर कल्याण कोष से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, घायलों को बाबा मंदिर कल्याण कोष से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

डॉ. अंसारी ने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। जांच, दवाइयां और इलाज की पूरी व्यवस्था निःशुल्क की गई है। साथ ही, जिला प्रशासन द्वारा घायलों और मृतकों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस अवसर पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष, बीस सूत्री उपाध्यक्ष, सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, एम्स निदेशक डॉ. सौरभ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Share via
Share via