IMG 20250804 WA0165

एक युग का अवसान : सुदेश महतो का गुरुजी को श्रद्धांजलि।

एक युग का अवसान : सुदेश महतो का गुरुजी को श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुजी शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “एक युग का अवसान हो गया है।”

महतो ने कहा कि जयपाल सिंह के बाद बिखर चुके झारखंड आंदोलन को गुरुजी ने एकजुट कर नई दिशा दी। उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को जिस संकल्प और संघर्ष के साथ लड़ा, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

IMG 20250804 WA0166
End of an era: Sudesh Mahato’s tribute to Guruji

सुदेश महतो ने भावुक होते हुए कहा,

“मैंने व्यक्तिगत रूप से गुरुजी को नज़दीक से देखा और जाना है। आंदोलन के प्रत्येक मोड़ पर उनके अनुभवों से सीखना मेरे राजनीतिक जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका जाना झारखंड के एक युग का अंत है।”

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही झारखंड आंदोलन और आजसू से जुड़े होने के बावजूद, राह अलग होने पर भी गुरुजी की आत्मीयता हमेशा कायम रही। मुलाकात होने पर वह हमेशा उत्साहवर्द्धन करते और झारखंड के भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे।

सुदेश महतो ने कहा कि गुरुजी का सपना था कि झारखंड देश का नंबर वन राज्य बने। उनका जाना एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जो हमेशा खलती रहेगी।

Share via
Share via