मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडोत्तोलन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया झंडोत्तोलन

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुटता, भाईचारे और विकास के प्रति संकल्प लेने का अवसर देता है।

नेमरा गांव में आयोजित इस समारोह में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से विकास योजनाओं को और सशक्त करने का आश्वासन दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now