स्वतंत्रता दिवस पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन

रांची: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची समाहरणालय परिसर में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण समेत जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

झंडोत्तोलन के बाद उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के उत्थान में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर योगदान देने और देशहित में सर्वोच्च समर्पण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।




















