Ranchi indipendance day

स्वतंत्रता दिवस पर नवीन पुलिस लाइन में हुआ झंडोत्तोलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Share
Link copied

Ranchi indipendance day

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची की नवीन पुलिस लाइन में शनिवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजुनाथ भजन्त्री भी समारोह में शामिल हुए।

झंडोत्तोलन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से देश और समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Sarla birla
Sarla birla

समारोह में पुलिस अधीक्षक रांची  पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री पारस राणा तथा अन्य अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Pariman nathwani
Promotional

अधिकारियों ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और जिम्मेदारी पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस की भावना के अनुरूप पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प भी दोहराया।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।