साहिबगंज: घोंघी संथाली टोला से अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोंघी संथाली टोला से 25 वर्षीय अपराधी विनोद सिंह को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि विनोद सिंह क्षेत्र में दिन के समय तीन से चार राउंड हवा में गोली चलाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को बल मिला है। मामले की आगे की जांच जारी है।

















