तामड़ा दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न, विजय केशरी बने अध्यक्ष
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: तामड़ा दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें विजय केशरी को अध्यक्ष चुना गया। अशोक केशरी और अमृत केशरी को उपाध्यक्ष, जितेंद्र पूरी को सचिव, विकास साहू को उप सचिव, छटकु केशरी को कोषाध्यक्ष और सोनू केशरी को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति ने संरक्षक मंडल का भी गठन किया, जिसमें अशोक गुप्ता, कृष्णा केशरी, सुंदर साव, रविन्द्र सिंह और रघुवंश केशरी शामिल हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष रूप से भव्य और आकर्षक होगा। पूजा पंडाल की सजावट, भक्ति कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि की नवमी तिथि को माता दुर्गा के चरणों में भक्ति जागरण का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी भजन मंडलियां शामिल होंगी। रातभर भक्ति भजनों और कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहेगा। समिति ने सामूहिक संकल्प लिया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और क्षेत्र में भाईचारे व उत्सव का संदेश फैलाया जाएगा।
बैठक में राजेंद्र केशरी, राहुल मिश्रा, मनोज केशरी, हरेराम केशरी, श्रीकांत गुप्ता, मनीष ठाकुर, लक्ष्मी केशरी, सतीश केशरी, दिलीप केशरी, पिंटू केशरी, राजू केशरी, मुकेश मिश्रा, नीतीश पूरी सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे।

















