चतरा पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

Share
Link copied

चतरा : मयूरहंड थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की तस्करी में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहनों से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और उससे संबंधित सामग्री जप्त की है।

पुलिस अधीक्षक, चतरा को 31 अगस्त 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि आरा भूसाई, कटकमसांडी (हजारीबाग) से एक बोलेरो कार (JH02BG 9837) और एक पिकअप वाहन (JH02AA3882) में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर मयूरहंड थाना क्षेत्र के रास्ते चतरा और हंटरगंज की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक छापामारी दल गठित किया गया, जिसने दनदहा घाटी, करमा में चेकिंग पॉइंट स्थापित किया।

कुछ देर बाद दोनों वाहनों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनमें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बोलेरो कार के चालक आशीष दांगी और पिकअप वाहन के चालक बलवंत दांगी, दोनों आरा भूसाई, कटकमसांडी (हजारीबाग) के निवासी, ने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह शराब नकली है। आशीष दांगी ने यह भी खुलासा किया कि नकली शराब आरा भूसाई जंगल में उनके गोदाम में बनाई जाती है।

इसके बाद छापामारी दल ने गोदाम पर छापा मारा, जहां से नकली अंग्रेजी शराब, स्पिरिट, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, बोतल सील स्टीकर, बोतल के ढक्कन और खाली बोतलें जप्त की गईं। इसके अतिरिक्त, रॉकी यादव (लाइन मोहल्ला, चतरा) के यहां से भी अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जप्त किए गए। रामाशीष कुमार (पंडरी कला, हंटरगंज) की निशानदेही पर भी अवैध शराब बरामद की गई।

इस मामले में मयूरहंड थाना में कांड संख्या 43/25 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 271, 274, 275, 61(2), 318(4), 338, 336(3) BNS और 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow