20250916 210406

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिबू सोरेन को भारत रत्न और प्रतिमा स्थापना का आग्रह

रांची।: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हाल ही में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी, जो स्मृति शेष दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इस पदयात्रा का उद्देश्य स्व. शिबू सोरेन के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और समाज सुधार के लिए उनके योगदान को याद करना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्व. शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार पहल करे। साथ ही, रांची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निवेदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह कदम न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान करेगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नेमरा गांव की पवित्र मिट्टी भेंट की।

बैठक में राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, नितेश वर्मा, सोनू गुप्ता, रोहित यादव, आर्यन मेहता, रितेश गुप्ता, रंजन करमाली, प्रेम प्रतीक बमबारी, छोटू बेदीया, अनुराग तिर्की, आयुष गोप, प्रेम साहू, रामप्रवेश गुप्ता,।निलेश महतो, आर्यन गुप्ता और विशाल साहू उपस्थित थे।

Share via
Share via