डीजीपी ने आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक

डीजीपी ने आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में की समीक्षा बैठक

रांची : आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीजीपी ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रत्येक जिले में 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, पुलिस बलों की तैनाती, और घटनाओं की त्वरित सूचना पुलिस मुख्यालय को देने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी पूजा पंडालों (लाइसेंसी/गैर-लाइसेंसी) का सत्यापन, समुचित रोशनी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, और संवेदनशील पंडालों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, पुलिस/इमरजेंसी सेवा नंबर, और आवश्यकतानुसार पुलिस-मित्र वॉलेंटियर्स की तैनाती पर जोर दिया गया। डीजीपी ने दंगा-रोधी संसाधनों से लैस पुलिस बल की तैनाती, क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) को सतर्क रखने, और पुलिस हेल्पडेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सांप्रदायिक दंगों से संबंधित मामलों का निपटारा, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी, संवेदनशील स्थानों पर गश्ती, और शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने पर बल दिया गया। ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित पार्किंग, और जबरन चंदा वसूली पर रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया।

मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस मार्गों का सत्यापन, धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, और डीजे/उत्तेजक गानों पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए। विजयादशमी के रावण दहन कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माइकलराज एस., और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now