ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

नवरात्र की महासप्तमी की संध्या में ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन के पूजा पंडाल का उद्घाटन डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन के पश्चात डीसी कंचन सिंह, एसपी एम अर्शी सहित अन्य अतिथियों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश झुका कर सभी के लिए मंगल कामना की। डीसी कंचन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “हमें नवरात्र के नौ दिन ही नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन मां भगवती के सभी रूपों में विद्यमान लोगों के प्रति सम्मान और कल्याण की भावना रखनी चाहिए।” उन्होंने सभी को दुर्गोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एसपी एम अर्शी ने भी सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष सोनी वर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का मां की चुनड़ी भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक, रोहित प्रसाद, दीप नारायण दास, शशीकांत शाह, राहुल कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

ओंकार दुर्गा पूजा समिति का यह आयोजन भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

ओंकार दुर्गा पूजा समिति नगर भवन पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now