झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। पांडेय ने भाजपा पर युवाओं के साथ विश्वासघात और मिशन वात्सल्य को लेकर झूठी बयानबाजी का आरोप लगाया।

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए हेमंत सरकार प्रतिबद्ध

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के 17-18 साल के शासनकाल में झारखंड में एक भी नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उन्होंने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा रद्द करने के फैसले को पारदर्शिता और तकनीकी शुचिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक जिम्मेदार कदम बताया। पांडेय ने कहा, “भाजपा शासन में प्रतियोगी परीक्षाओं का बेड़ागर्क किया गया, जबकि हेमंत सरकार ने इसे सुधारकर पारदर्शी बनाया।”

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में अधिसूचनाएं जारी कर उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता था। मरांडी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में जेपीएससी की दुर्दशा और रघुवर सरकार के समय JSSC पेपर लीक मामलों की जांच दबाने का जिक्र करते हुए पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के हित में पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है।

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

विनोद पांडेय ने भाजपा से सवाल किया कि उनके शासनकाल में युवाओं के लिए कौन-सा रोजगार सृजन कार्यक्रम चलाया गया? उन्होंने कहा, “मरांडी जी को झूठ की राजनीति छोड़कर यह बताना चाहिए कि हेमंत सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है।”

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

मिशन वात्सल्य पर भाजपा की बयानबाजी को बताया नौटंकी

मिशन वात्सल्य को लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए फंड आवंटन में अड़चनें पैदा की हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार जानबूझकर झारखंड की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।” पांडेय ने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मिशन वात्सल्य के तहत बाल गृह, CWC, और JJB के संचालन को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि जो पार्टी झारखंड के गरीब परिवारों को पलायन की ओर धकेलती रही, उसे बच्चों के भविष्य की चिंता करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। पांडेय ने कहा कि केंद्र ने मिशन वात्सल्य के लिए बार-बार अनुरोध के बावजूद धन जारी नहीं किया, जबकि झारखंड सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को मजबूत कर बच्चों के कल्याण के लिए काम किया है।

झामुमो का भाजपा पर तीखा हमला: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और मिशन वात्सल्य पर सवालों का जवाब

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चर्चा

विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आज पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने भाजपा पर आरोपों की राजनीति करने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ हर बच्चे और परिवार की सुरक्षा के लिए समर्पित है।

झामुमो ने स्पष्ट किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार युवाओं और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस और झूठे आंकड़ों के सहारे राजनीति कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now