धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

Share
Link copied

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

धनबाद: जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। घायल अपराधी की पहचान भानु मांझी के रूप में हुई है, जिसे गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के अपराधी राजगंज में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसपी ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और उन्हें राजगंज भेजा। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में भानु मांझी को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी भानु मांझी घायल

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow