छठ महापर्व की तैयारी को लेकर मेयर नें विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : छठ महापर्व की तैयारी को लेकर मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने हेहल तालाब से निरीक्षण की शुरुआत की। उसके बाद मेयर मधुकम तालाब, कांके डैम, हटनिया तालाब, करमटोली तालाब, जेल मोड़ तालाब, लाईन तालाब व बड़ा तालाब पहुंची और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा की छठ से पूर्व तालाबों की सफाई शुरू हो चुकी है। पूर्व की तुलना में अब काफी परिवर्तन दिख रहा है। रांची नगर निगम के अधिकारी व सफाईकर्मी तालाबों की सफाई में जुटे हुए हैं। शहर के एक-एक तालाब का निरीक्षण कर वहां छठ व्रतियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में तालाबों को और बेहतर स्वरूप प्रदान किया जाएगा। छठ पूजा के बाद शहर के विभिन्न तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर योजना तैयार की जाएगी।

डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में जितने तालाब हैं, वहां सफाई से संबंधित कार्य लगभह पूर्ण हो चुके हैं। रांची नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा का अच्छा कार्य दिख रहा है। फिलहाल कॉविड-19 को लेकर राज्य सरकार ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम की टीम विभिन्न तालाबों का निरीक्षण कर रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। रांची नगर निगम के स्तर से छठ पूजा से संबंधित तालाबों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस-बल्ली व रेड रिबन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सालोंभर तालाब की सफाई होगी। रांची नगर निगम ने डेडिकेटेड टीम तैयार कर ली है।

मौके पर उप नगर आयुक्त शंकर यादव, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, स्टोर इंचार्ज ओमकार पांडेय, नगर प्रबंधक,जोनल एवं सुपबाईजर समेत रांची नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow