रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डोरंडा और बी.आई.टी. मेसरा थाना क्षेत्र में की गई, जिसमें दो पिस्तौल, गोलियां, चार मोटरसाइकिल, एक कार और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए।

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11-12 बजे डोरंडा थाना क्षेत्र में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर चार-पांच अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी और इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस घटना के आधार पर डोरंडा थाना में कांड संख्या 302/2025 दर्ज किया गया था।

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

17 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे डोरंडा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि उक्त घटना के संदिग्ध अपराधी बी.आई.टी. मेसरा ओ.पी. क्षेत्र में नेवरी गोलचक्कर की ओर किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। रिंग रोड पर स्वर्ण रेखा नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चार युवकों को घेरकर पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से दो लोडेड पिस्तौल और गोलियां बरामद की गईं।

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

पूछताछ में इन युवकों ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गिरोह और कोयलांचल शांति सेना (K.S.S) के सक्रिय सदस्य हैं। वे शहर के कारोबारियों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे और रंगदारी न मिलने पर उनके घर या प्रतिष्ठान के आसपास फायरिंग कर दहशत फैलाते थे। इनकी निशानदेही पर तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 9 एम.एम. की 6 गोलियां बरामद हुईं।

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

इस घटना के संबंध में बी.आई.टी. मेसरा (सदर) थाना में कांड संख्या 506/2025 दर्ज की गई है। सभी सात अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

रांची में अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now