20251023 184540

भाई दूज पर ब्रह्माकुमारीज गुमला में आत्मिक प्रेम और आध्यात्मिक जागृति का उत्सव

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

गुमला : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गुमला द्वारा भाई दूज के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भाई-बहन के सच्चे, आत्मिक और ईश्वरीय संबंध को पुनर्जागृत करना था। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ओम प्रकाश पांडे, रांची से सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री विनोद बंका, बेंगलुरु से सीए शिल्पा बंका, इंजीनियर और प्रोग्राम मैनेजर कोमल बंका, सीए रोहित बंका, व्यवसायी पवन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

Banner Hoarding 1 1

कार्यक्रम का शुभारंभ “ओम शांति” ध्वनि और मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ। ब्रह्माकुमारी गुमला की बहनों ने उपस्थित भाइयों को ईश्वरीय तिलक लगाकर आत्म-स्मृति का संदेश दिया। बहनों ने बताया कि यह तिलक केवल परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के पवित्र संबंध का प्रतीक है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1 1

अपने अनुभव साझा करते हुए ओम प्रकाश पांडे ने कहा, “शिव दर्शन भवन का वातावरण शांति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है। यहाँ का तिलक आत्मिक जागृति और ईश्वरीय शक्ति का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी संस्थान समाज में नैतिकता, मूल्य और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ाने का जो कार्य कर रहा है, वह आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1 1

सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट विनोद बंका ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आज के तेज़-रफ्तार जीवन में ब्रह्माकुमारीज जैसे केंद्र हमें ठहरकर आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देते हैं। भाई दूज केवल तिलक की परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक प्रेम, सुरक्षा और शुभकामनाओं का प्रतीक है।”

SNSP Meternal Poster 1

सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा, “भाई दूज का सच्चा अर्थ है आत्मा को परमात्मा से जोड़कर अपने जीवन को ईश्वरीय गुणों से समृद्ध करना। हर भाई को इस दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने जीवन में शांति, शक्ति और सद्भावना का संचार करे।”

SNSP Noncommunicable Diseases Poster 1 1

कार्यक्रम में गुमला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। वातावरण भक्ति, प्रेम और आत्मिक आनंद से सराबोर रहा। सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया और सामूहिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

SNSP Sickle Cell Poster 1 1

Share via
Share via