20251027 163453

हजारीबाग पुलिस का बड़ा अभियान: 200 किलो से अधिक डोडा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 माईल स्थित रांची-पटना मार्ग पर रविवार को पुलिस ने एक ट्रक और बोलेनो कार से 200.1 किलोग्राम डोडा बरामद किया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 26 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना थी कि एक 14-पहिया ट्रक (PB06BE-6786) में डोडा की तस्करी की जा रही है। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विष्णुगढ़) बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

छापामारी दल ने संदिग्ध ट्रक और उसके साथ खड़ी बोलेनो कार (JH01FM-2658) को चिन्हित किया। पुलिस को देखते ही वाहन में सवार तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में हरविन्दर सिंह, असगर अली और दानिश रजा शामिल हैं।

पुलिस की तलाशी के दौरान ट्रक में लदे 30 टन स्पंज आयरन के बीच छिपाकर रखे गए 10 प्लास्टिक बोरों में कुल 200.1 किलो डोडा बरामद किया गया। तीन मोबाइल फोन, पाँच सिम कार्ड, ट्रक और बोलेनो कार भी जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह पंजाब निवासी नरेन्द्र सिंह उर्फ “काका” के इशारे पर नशे का व्यापार कर रहा था। पुलिस के अनुसार काका सहित कुछ अन्य सहयोगी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पिछले एक महीने में हजारीबाग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। 5 अक्टूबर को चरही से 91 किलो डोडा छिलका बरामद, 11 अक्टूबर को बरही से 360 ग्राम अफीम बरामद, 20 अक्टूबर को पेलावल से दो तस्कर गिरफ्तार, 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, 23 अक्टूबर को पेलावल से चार तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो अफीम बरामद और 25 अक्टूबर को कोर्रा क्षेत्र से एक तस्कर गिरफ्तार, 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें दो पंजाब के निवासी हैं।

Share via
Share via