1,050 kg of poppy husk seized in Chatra; one smuggler arrested; the consignment was being transported to Punjab by truck.

चतरा में 1050 किलो डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, ट्रक से पंजाब ले जाई जा रही थी खेप

1,050 kg of poppy husk seized in Chatra; one smuggler arrested; the consignment was being transported to Punjab by truck.
1,050 kg of poppy husk seized in Chatra; one smuggler arrested; the consignment was being transported to Punjab by truck.

चतरा: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1050 किलो डोडा बरामद किया है। डोडा को 85 बोरियों में भरकर ट्रक के जरिए पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बरामद डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pariman nathwani
Promotional

इसकी जानकारी चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में अफीम और डोडा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Rkdf
Pramotinol

एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभभ भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुअनि विधायक प्रसाद यादव और वर्षा किस्कु शामिल थे। टीम ने चतरा-बगरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान लमटा के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई 85 बोरियों से कुल 1050 किलो डोडा बरामद किया गया।

Rkdf
Pramotinol

एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डोडा की यह खेप रांची के बुंडू इलाके से पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा कहां से जुटाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पंजाब के संगरोला जिले के मंगवाल गांव निवासी सतपाल सिंह के पुत्र दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके साथ मौजूद एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Kashmir
advertisement

करीब 1.60 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत की डोडा की बड़ी खेप बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर डोडा की खरीद, परिवहन और पंजाब में इसकी आपूर्ति से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की भूमिका और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगा रही है। बरामद डोडा और ट्रक को जब्त कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now