मोंथा चक्रवात को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, सभी जिलों को तैयारी के निर्देश
रांची : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे ‘मोंथा’ चक्रवात के मद्देनजर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह चक्रवात एक गंभीर ट्रॉपिकल तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आपदा प्रबंधन द्वारा जारी प्रमुख निर्देश
आपदा प्रबंधन डॉ. अंसारी ने जिलों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के लिए निम्नलिखित निर्देश दिए हैं, जिनमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की तुरंत बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए। NDRF और SDRF टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में पहले से तैनात रखा जाए, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की योजना तैयार की जाए, मौलिक सेवाएं दुरुस्त**: बिजली आपूर्ति, संचार व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय एवं सुचारू रखा जाए, इसके साथ ही सभी बीडीओ और थानाध्यक्षों को चौबीसों घंटे निगरानी एवं त्वरित रिस्पॉन्स के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जनसंपर्क पदाधिकारियों के माध्यम से लोगों को अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।
रिपोर्टिंग और जन अपील
आपदा प्रबंधन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को तैयारियों और उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार का उद्देश्य किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति को न्यूनतम करना है।
डॉ. इरफान अंसारी ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का STRICT पालन करें।

















