20251029 100757

कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में एक बार फिर हिंसा की घटना ने पंजाबी संगीत जगत को हिलाकर रख दिया है। लोकप्रिय पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के कनाडा स्थित आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हमले का दावा किया और साफ चेतावनी दी कि सरदार खेहरा के साथ किसी भी सिंगर का संबंध गंभीर परिणाम भुगत सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुई, जहां चन्नी नट्टन के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के समय नट्टन घर पर मौजूद थे, लेकिन वे सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोल्डी ढिल्लों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा, “सत श्री अकाल! मैं गोल्डी ढिल्लों हूं (लॉरेंस बिश्नोई गैंग)। चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग का कारण सरदार खेहरा है।”

ढिल्लों ने दावा किया कि चन्नी नट्टन ने हाल ही में सरदार खेहरा के साथ करीबी संबंध विकसित किए हैं, जो गैंग को स्वीकार्य नहीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा। वीडियो में ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि चन्नी नट्टन के खिलाफ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन गैंग सरदार खेहरा को निशाना बनाए रखेगा।

कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी गोल्डी ढिल्लों के वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। इस घटना से पंजाबी संगीत उद्योग में दहशत फैल गई है, और कई कलाकारों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Share via
Share via