Unidentified man's body found near the petrol pump at Piska More; sensation in the area.

पिस्का मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Share
Link copied
Unidentified man's body found near the petrol pump at Piska More; sensation in the area.
Unidentified man’s body found near the petrol pump at Piska More; sensation in the area.

रांची: पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Kashmir
advertisement

सूचना मिलने के बाद पंडरा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

RKDF
advertisement

फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।