कोलेबिरा में शिवम बस पेड़ से टकराई, कई यात्री घायल

शंभू कुमार सिंह
सिमडेगा: जिले के कोलेबिरा ब्लॉक के पास शुक्रवार को शिवम बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल यात्रियों की स्थिति और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

















