यूथ कनेक्ट उप समिति की पहली बैठक संपन्न, युवाओं को चैंबर से जोड़ने की बनी रणनीति
रांची : झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की यूथ कनेक्ट उप समिति की पहली बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक में समिति के गठन और पूरे प्रदेश के युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेशभर के युवाओं को चैंबर से जोड़ेगा संगठन
बैठक की अध्यक्षता यूथ कनेक्ट उप समिति के चेयरमैन अमित अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय उपाध्यक्षों और संबद्ध संगठनों के माध्यम से प्रदेश स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्देश्य है युवा विंग को सशक्त बनाना और राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
युवा कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा प्रोत्साहन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड में प्रभावशाली युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। साथ ही, नेशनल स्किल फ्रेमवर्क और स्टार्टअप इंडिया जैसी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि राज्य के युवाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल सकें।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलग और रोहित पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, यूथ उप समिति चेयरमैन अमित अग्रवाल तथा सदस्य सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।

















