ट्रंप का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान गुप्त रूप से कर रहा परमाणु परीक्षण, अमेरिका भी शुरू करेगा
ट्रंप का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान गुप्त रूप से कर रहा परमाणु परीक्षण, अमेरिका भी शुरू करेगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डेस्क, 3 नवंबर – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम दिए इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा किया कि पाकिस्तान गुप्त रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। ट्रंप ने रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि ये देश अंडरग्राउंड टेस्टिंग कर रहे हैं, जिससे हल्के भूकंप जैसे झटके महसूस होते हैं, लेकिन वे इसे छिपाते हैं क्योंकि उनके पास खुली मीडिया नहीं है।
ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कहा, “रूस टेस्टिंग कर रहा है, चीन टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं, हम बात करते हैं। नॉर्थ कोरिया लगातार टेस्टिंग कर रहा है। पाकिस्तान टेस्टिंग कर रहा है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “वे आपको बताते नहीं हैं। यह एक बड़ी दुनिया है, आप हमेशा नहीं जानते कि वे कहां टेस्ट कर रहे हैं। वे बहुत गहराई में अंडरग्राउंड टेस्ट करते हैं, जिससे थोड़ी कंपन महसूस होती है।”
अमेरिका 30 साल बाद फिर शुरू करेगा परमाणु टेस्टिंग
ट्रंप ने यह बयान अमेरिका के परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने के अपने फैसले को जायज ठहराते हुए दिया। अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में परमाणु विस्फोट किया था। ट्रंप ने कहा, “हम अकेले ऐसे देश हैं जो टेस्ट नहीं करते, और मैं ऐसा नहीं चाहता। हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने जितने परमाणु हथियार हैं, लेकिन अन्य देशों की गतिविधियों के कारण टेस्टिंग जरूरी है। हम टेस्ट करेंगे क्योंकि वे टेस्ट कर रहे हैं।”
ट्रंप के इस बयान से पहले रूस ने पोसाइडन अंडरवाटर ड्रोन जैसे उन्नत परमाणु-सक्षम सिस्टम का परीक्षण किया था, जिसे उन्होंने जवाब बताया। हालांकि, ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के नए टेस्ट में विस्फोट शामिल नहीं होंगे, बल्कि ये हथियारों की विश्वसनीयता जांचने के लिए होंगे।
पाकिस्तान पर ट्रंप का दावा: कोई ठोस सबूत नहीं?
ट्रंप के दावे पर विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) के अनुसार, पाकिस्तान के 1998 के बाद कोई परमाणु परीक्षण का भूकंपीय सबूत नहीं मिला है। हाल के बलूचिस्तान भूकंप प्राकृतिक बताए गए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन डॉन न्यूज ने इस दावे को “बड़ा” बताया और प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा जताई।
जहिर है भारत के लिए यह दावा चिंता का विषय है, क्योंकि पाकिस्तान और चीन दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी हैं।


















