झारखंड को मिली नई प्रभारी डीजीपी: 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा संभालेंगी कमान
रांची : झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर आखिरकार विराम लग गया है। गुरुवार देर रात राज्य सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। यह अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई है।
वर्तमान में तदाशा मिश्रा झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगी। उनकी नियुक्ति से राज्य पुलिस बल में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
तदाशा मिश्रा का करियर बेहद शानदार रहा है। 1994 बैच की इस आईपीएस अधिकारी ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिसमें सुरक्षा, प्रशासन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।


















