झारखंड पंचायत सहायकों का हुंकार — मानदेय बढ़ाने और स्थायी समायोजन की मांग, 26 जनवरी को सीएम आवास घेराव का एलान।

Jharkhand Panchayat assistants’ noise – demand for increase in honorarium and permanent adjustment, announcement of gherao of CM’s residence on 26 January.

झारखंड पंचायत सहायकों का हुंकार — मानदेय बढ़ाने और स्थायी समायोजन की मांग, 26 जनवरी को सीएम आवास घेराव का एलान।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची :झारखंड राज्य पंचायत सहायक संघ का प्रथम राज्य सम्मेलन आज रांची स्थित छगन लाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। राज्यभर से जुड़े करीब 17,300 पंचायत सहायकों की मौजूदगी में हुए इस सम्मेलन में संघ ने झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ से औपचारिक संबद्धता प्राप्त की।

कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा कि पंचायत सहायक वर्ग राज्य का ऐसा संवर्ग है जिसे अब तक कोई नियमित मानदेय नहीं दिया गया है। इन्हें मात्र ₹2,500 प्रोत्साहन भत्ता मिलता है, जो बेहद अपर्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आग्रह किया कि पंचायत सहायकों को न्यूनतम ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए और इन्हें स्थायी समायोजन का लाभ प्रदान किया जाए।

महासंघ ने यह भी कहा कि पंचायत सहायकों की सेवा प्रतिवर्ष ग्राम सभा से अनुमोदित कराई जाती है, जो एक अनुचित प्रक्रिया है। इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई। साथ ही पंचायत सहायकों को राज्यकर्मियों की तरह स्वास्थ्य बीमा, अवकाश, और आठ घंटे के कार्य की स्पष्ट गारंटी देने की भी मांग उठी।

बैठक में 11 सूत्री मांग पत्र पारित किया गया और नई राज्य कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कमेटी में मुख्य संरक्षक सुनील कुमार साह, अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, महासचिव अकबर खान, और चौबीस जिलों से चयनित पदाधिकारी शामिल किए गए।

संघ ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिसंबर तक मांगे नहीं मानी गईं तो 16 दिसंबर को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास के समक्ष धरना दिया जाएगा। वहीं, 26 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव का भी एलान किया गया।सभा का संचालन बालदेव करमाली ने किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now